LIVE PALAMU NEWS DESK : कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए परिवार की आर्थिक स्थिति और स्ट्रगल के बारे में चर्चा की। उन्होंने पहले भी कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात किया है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता और पूरा परिवार कंगाल हो गया था। यहां तक कि पिता की मौत होने पर परिवार के पास उनके क्रिया-कर्म के लिए रुपये तक नहीं थे।

उन्होंने बताया कि पिता का जनाजा कर्ज लेकर निकालना पड़ा था और चंदा इकट्ठा करके उनका अंतिम संस्कार किया गया था। अब एक बार फिर इस बारे में बात करते हुए फराह ने बताया कि वह और उनका परिवार कैसे रातोंरात कंगाल हो गए थे। आगे उन्होंने कहा कि वे नेपो किड नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता ने शराब के नशे में खुद को बर्बाद कर लिया था। ‘हम कंगाल हो गए थे। मैं नेपो किड नहीं हूं। मेरे पिता कंगाल ही मरे थे। उनकी डेथ हुई, तो उनकी जेब में सिर्फ 30 रुपये थें। सूरज ढलते ही हम कांपने लगते थे क्योंकि हमे पता था कि पिताजी के शराब पीने के बाद रात में कुछ भी हो सकता है। पहले हमारे पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी थी, लेकिन फिर अचानक सब कुछ बदल गया।
वो एक बड़े स्टार के साथ कलर फिल्म बनाना चाहते थे, और उन्होंने अपना सारा पैसा उसी में खर्च कर दिया। घर और सब कुछ उन्होंने गिरवी रख दिया। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और रविवार तक हम पुनः कंगाल हो गए।’बता दें कि फराह खान स्टंटमैन-फिल्ममेकर कामरान खान और पूर्व एक्ट्रेस मेनका ईरानी की बेटी हैं। फराह के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं।