पलामू: सोमवार को सतबरवा प्रखंड क्षेत्र स्थित बलवंत सिंह नामधारी इंटर मेमोरियल कॉलेज में विद्यार्थियों का विदाई समारोह सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सतबरवा थाना एस आई प्रदीप कुमार, डॉक्टर ज्योति सिंहा, नरेगा अकाउंटेट प्रेमचन्द कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिंहा, प्रधानाध्यापक मनु देव, प्रधान सहायक विशाल सिंह, सहायक भोला मेहता, क्लर्क अभिमन्यु सिंह, शिक्षिका प्रतिमा कुमारी, निकिता कुमारी शिक्षक चंचल यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मौके पर बनारसी पासवान एवं राजीव सोनी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने होली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं को पढ़ाई के प्रति रुचि रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा बेहद जरूरी है क्यों कि शिक्षा से ही संस्कार आता है ।