मेदिनीनगर : शुक्रवार की शाम को पांडू थाना परिसर में थाना प्रभारी कुमार सौरभ के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवपदस्थापित थाना प्रभारी विगेश कुमार राय व संचालन पांडू प्रमुख प्रतिनिधि प्रदुम्न सिंह ने किया। इस दौरान कुमार सौरभ के 18 माह के कार्यकाल की सराहना की।

पांडू प्रमुख प्रतिनिधि प्रदुम्न सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अरबिंद सिंह, समाजसेवी भाई गोबिंद सिंह, पांडू मुखिया संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि सिंटू सिंह के अलावे व्यवसाई संघ के लोगों ने बुके एंव सौल देकर सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना की। कहा कि इनके द्वारा थाना क्षेत्र में किया गया कार्य काबिलेतारीफ है।
इनके पांडू थाना प्रभारी के रूप में आना यहां के लोगों के लिए काफी अच्छा रहा है। ऐसे थाना प्रभारी अगर थाना में रहे तो जनता चैन की नींद सोती है। बता दें कि कुमार सौरभ का हरिहरगंज ट्रांसफर हुआ है। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर रामअशिष पासवान ने कहा कि परिवार की चिंता किए बगैर पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा के लिए लगी रहती है। जिसकी कार्यकाल की सराहना पुरे पांडू थाना क्षेत्र के लोग कर रहा हो उसकी सराहना से मैं कैसे पीछे रह सकता हूँ।
इन्होंने जनता एंव पुलिस की बिच की कड़ी को जोड़ते हुए एक मिशाल कायम की है. मौके पर ब्रजभूषण सिंह, देवनरायण पांडे, अजित केशरी,सरयू ठाकुर, राजन सोनी, अवधेश सिंह के अलावे सौकड़ों की संख्या में का उपस्थित रहें।