Dc sasiranjan

लाइव पलामू न्यूज : गुरुवार को डीसी शशि रंजन ने समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में बैठक की। इस बैठक में डीसी ने भूमि संरक्षण विभाग की ओर से छोटे और सीमान्त किसानों को कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना, कृषि उपकरण बैंक की स्थापना, मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत कृषि यंत्रों के वितरण के लिए लाभुकों के चयन को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

जिले में कृषि की अच्छी संभावनाएं हैं। किसान भी मेहनती हैं। जो कृषि क्षेत्र में बेहतर कर आमदनी कर रहे हैं। कृषि यंत्र मिलने से किसानों को बेहतर फसल उत्पादन में और भी मदद मिलेगी। किसान कम समय और कम मेहनत में फसलों का उत्पादन बेहतर कर सकेंगे। सरकार द्वारा किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि यंत्र वितरण की योजना चलाई जा रही है। ससमय किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इस दौरान जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्याम बिन्द ने बताया कि जेएसपीएलएस द्वारा राज्य योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कृषक समूहों, महिला समूहों, पानी पंचायतों, जलछाजन समितियों, लैम्पस-पैक्स या अन्य कृषक संगठनों को ट्रैक्टर एवं सहायक कृषि यंत्रों के अनुदान पर वितरण मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के लिए लाभुकों के चयन के लिए 28 किसानों का आवेदन प्राप्त हुआ था।

इन आवेदनों का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला उद्यान पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार, जेएसएलपीएस की डीपीएम अनिता केरकेट्टा,भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्याम बिन्द, भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *