पलामू : मंगलवार को जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के हरतुवा गांव में कुएं की सफाई के दौरान बाप-बेटे की दम घुटने से मौत की खबर सामने आई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हालांकि अब तक प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि हरतुवा गांव में शंभू सिंह पहले कुएं में उतरे।

काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर उनके पिता विश्वनाथ सिंह भी बेटे को देखने नीचे उतरे। लेकिन कुएं के भीतर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आकर दोनों की मौत होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर एक अन्य युवक को कुएं में उतारने का प्रयास किया। लेकिन घबराहट और अंदर की स्थिति देखकर उसे तुरंत बाहर खींच लिया गया।

इधर घटना की सूचना पर अंचल अधिकारी सुनील कुमार सिंह, थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, एसआई विक्रम शील, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। प्रशासन शवों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *