शव

लातेहार : शुक्रवार रात जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 8वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। मृतका के परिजनों ने स्कूल के एक शिक्षक द्वारा छात्रा को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है। घटना के बाद गांव में तनाव है और बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल में पहुंचे और जमकर हंगामा मचाया।

इस संबंध में लातेहार थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल लाया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

परिजनों ने कहा कि छात्रा ने उन्हें बताया था कि स्कूल का एक शिक्षक उसके साथ गलत हरकत करता था। उसे लगातार कई तरह से प्रताड़ित भी करता था। जिससे वह काफी परेशान थी। इसे लेकर छात्रा के परिजन ने स्कूल आकर हंगामा भी किया था।

परिजनों ने आरोप लगाया कि बावजूद इसके शिक्षक ने छात्रा को परेशान करना बंद नहीं किया। अंततः शुक्रवार की रात छात्रा ने सुसाइड कर लिया। इधर, घटना के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि, आरोपी शिक्षक शनिवार को स्कूल नहीं आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *