लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा : शुक्रवार की शाम गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणुपर में ट्रक व स्कूटी के टक्कर में स्कूटी में आग लग गई। जिससे स्कूटी सवार कामता निवासी एहसान खान (पिता आशिक खान) गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि एहसान स्कूटी से कल्याणपुर से गढ़वा की ओर जा रहा था। इसी क्रम में उसकी स्कूटी एक ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद एहसान खान सड़क पर गिर गया। वहीं स्कूटी गिरने के कारण टंकी से पेट्रोल बहने लगा और उसमें आग लग गई। इधर आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल एहसान को सदर अस्पताल भिजवाया। जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *