चाईबासा: गुरूवार की सुबह सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। जिसमें करीब 10 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ की यह घटना छोटा नगरा थाना क्षेत्र के टोंटोगड़ा के पास हुई है। दरअसल, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारी को सारंडा के जंगली इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी।

इसी इनपुट के आधार पर कोबरा झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षाबल जैसे ही उनके करीब पहुंचे, तो खुद को घिरा देख नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला।
बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ काफी देर तक चली। हालांकि सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख कुछ नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।