लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: राज्य के वित्त,वाणिज्यकर,योजना एवं विकास व संसदीय कार्य विभाग के माननीय मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने बुधवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुलिस चौकी का उद्घाटन किया।उद्घाटन के पश्चात एमएमसीएच परिसर में अब चौबीसों घँटे पुलिस कर्मी उपलब्ध रहेंगे।वहीं तीन शिफ्ट में एक पुलिस पदाधिकारी भी उपलब्ध रहेंगे।एमएमसीएच परिसर के रेड क्रॉस भवन में दो कमरों को फोर्स के लिये आरक्षित किया गया है।
