लाइव पलामू न्यूज: बुधवार को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 11,697 करोड़ 45 लाख रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। यह चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 का दूसरा अनुपूरक बजट है। इस बजट में विभिन्न विभागों के लिए अतिरिक्त आवंटन की व्यवस्था की गई है, जिसमें राज्य के विकास कार्यों और योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी गई है। इधर बजट पेश होने के बाद सदन में अन्य विधायी कार्यों पर चर्चा कर विधानसभा की कार्यवाही को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
