लाइव पलामू न्यूज : हाल ही में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने वैष्णो देवी की यात्रा की थी। जिसके बाद वे विवादों में फंस गए हैं। दरअसल, ओरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जहां ओरी कटरा के होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे है। जिसमे शराब की बोतल टेबल पर रखी नजर आ रही है।

कटरा पुलिस ने इसके बाद ओरी और उसके साथ 8 और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दरअसल जिस इलाके में उन पर शराब का सेवन करने का आरोप लग रहा है, वहां शराब पीने पर सख्त मनाही है। बताते चलें कि कटरा में शराब प्रतिबंधित है। रिपोर्ट्स के अनुसार ओरी और उनके साथियों को बता दिया गया था कि वहां शराब और नॉन वेज मना है, बावजूद उन्होंने होटल में प्रतिबंधित चीज़ों का सेवन किया।
होटल में ओरी के अलावा दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्जामास्कीना शामिल थें।