लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : रविवार देर रात पांकी प्रखंड के मुख्य बाजार रोड स्थित एक मॉल में अचानक आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सभी सामान जल कर नष्ट हो गया। अग्निशमन टीम की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका।

प्राप्त सूचना अनुसार, रविवार देर रात करीब 11 बजे पांकी प्रखंड के मुख्य बाजार रोड स्थित व्यवसायी राजीव गुप्ता के कपड़ा के प्रतिष्ठान फैंसी मॉल में अचानक आग लग गई। इस अगलगी में दुकान का सभी सामान जलकर बर्बाद हो गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद समेत चेंबर ऑफ कॉमर्स के कई व्यवसायियों एवं अन्य ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की। लेकिन इसे बुझाने में वे असमर्थ रहे। अंततः इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। घटना के कई घंटे बाद दमकल वहां पहुंची और घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग किन कारणों से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना के संबंध में भुक्तभोगी राजीव गुप्ता ने बताया कि इस घटना से उन्हें लगभग 60 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि आग किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर लगाई गई है। क्योंकि दुकान बंद करने के पूर्व वे बिजली एवं इनवर्टर का कनेक्शन काट देते हैं। ऐसे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की कोई संभावना ही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *