लाइव पलामू न्यूज : सोमवार को हाईकोर्ट ने रांची की सीबीआई कोर्ट द्वारा जारी समन के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान हाईकोर्ट ने प्रथम जेपीएससी नियुक्ति घोटाले में आरोपितों को बड़ी राहत देते हुए सीबीआई की विशेष कोर्ट द्वारा जारी समन पर फिलहाल रोक लगाते हुए पीड़क कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

इस मामले में अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होनी है। इस संबंध में सौरभ प्रसाद एवं अन्य ने सीबीआई कोर्ट के 16 जनवरी 2025 के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस संबंध में सौरभ प्रसाद एवं अन्य ने सीबीआई कोर्ट के 16 जनवरी 2025 के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
बताते चलें कि सीबीआई ने कोर्ट से प्रथम जेपीएससी घोटाला मामले में 21 चार्जशीटटेड आरोपियों के खिलाफ नन बेलेबल वारंट जारी करने का आग्रह किया था।