लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में रामनवमी शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने को लेकर प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। उपायुक्त शशि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देशानुसार फ्लैग मार्च में जिला स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी भी शामिल रहे। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी मनाने की अपील की है।

उपायुक्त ने कहा कि रामनवमी को लेकर पूरे जिले में व्यापक तैयारी की गई है। ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जा रही है। वहीं जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी अधिष्टतापित कर प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि अराजक व असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है। अंतराज्यीय सीमाओं पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

वहीं सोशल मीडिया व इंटरनेट मीडिया पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार के भ्रामक और अपुष्ट सूचनाओं के प्रसारण पर संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने अपील किया कि रामनवमी जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकालें। प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। असमाजिक व अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *