लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता को लेकर पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को स्वीप के तहत प्रशासन एकादश व नागरिक एकादश के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें नागरिक एकादश ने 2-1 से विजय प्राप्त की।
मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि लातेहार विधानसभा एवं मनिका विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को मतदान किया जाना है। इस दौरान मतदाता 13 नवंबर को अपने घर से निकलकर मतदान अवश्य करें। पिछले सभी निर्वाचनों में जिले का मतदान प्रतिशत अच्छा रहा है। मुझे विश्वास है कि विधानसभा निर्वाचन 2024 में भी जिले का मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा। मैच के बाद सभी को मतदाताओं को शपथ भी दिलायी गई।
