लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : पुलिस ने बालिका गृह यौन शोषण मामले में पूर्व बाल संरक्षण पदाधिकारी संस्थागत केडी पासवान को हैदरनगर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है।
दरअसल, गुरुवार को टाउन महिला थाना को सूचना मिली थी कि पूर्व बाल संरक्षण पदाधिकारी संस्थागत केडी पासवान हैदरनगर स्थित अपने घर में है। जिसके आलोक में थाना प्रभारी रूपा बाखला के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला ने बताया कि केडी पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूरे मामले में पुलिस आगे जांच कर रही है। बता दें कि पलामू बालिका गृह यौन शोषण कांड मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है।इससे पहले बालिका गृह के संचालक, काउंसलर, सीडब्ल्यूसी के बर्खास्त सदस्य को गिरफ्तार किया जा चुका है।