लाइव पलामू न्यूज : मनी लांड्रिंग मामले में जेल में बंद रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को सीने में दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है‌। दरअसल, सीने में दर्द की शिकायत के बाद बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के डॉक्टरों ने उनकी जांच की। जिसके बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। बताते चलें कि छवि को जमीन घोटाले में मनी लाउंड्रिंग के आरोप में जेल में बंद थे।

उन पर मनी लाउंड्रिग के दो मामले दर्ज है। जिसमें रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चेशायर होम रोड स्थित जमीन मामले में छवि रंजन को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। ईडी ने चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन में गड़बड़ी मामले में छवि रंजन के अलावा प्रेम प्रकाश, अमित अग्रवाल सहित 10 लोगों को आरोपी बनाया था।

ईडी ने 5 अप्रैल 2024 को पूर्व डीसी सहित अन्य आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। वहीं, दूसरा मामला सेना की जमीन से जुड़ा है। जिसमें छवि रंजन को जमानत नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *