गढ़वा : मंगलवार को झामुमो की केंद्रीय समिति, जिला कमेटी, गढ़वा और वरिष्ठ सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शंभू राम ने की। इस दौरान पलामू प्रमंडल के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नियुक्तियों में भाषा के कारण हो रही समस्याओं पर चर्चा की गई।

3

बैठक में निर्णय लिया गया कि पलामू प्रमंडल के युवाओं के हित में हिंदी, मगही और भोजपुरी भाषाओं को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री से विचार करने का आग्रह किया जाएगा। ठाकुर ने इस मुद्दे पर पहले ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नियुक्तियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग की थी।

बैठक में स्थानीय विधायक की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि विधायक अपने गुर्गों के माध्यम से अधिकारियों और संवेदकों से अवैध उगाही कर रहे हैं। जो लोग पैसे नहीं दे रहे, उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है। इसके अलावा विधायक पर बालू के अवैध कारोबार को संरक्षण देने और कमीशन लेने का भी आरोप है।

झामुमो ने कहा कि स्थानीय विधायक जनता को भ्रमित और ठगने का काम कर रहे हैं। उनके पिछले दस साल के कार्यकाल में विधायक मद की 40 करोड़ रुपये की राशि का कोई हिसाब नहीं है। इतना ही नहीं वे बाईपास जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृत कराने में भी विफल रहे।

इस दौरान बताया गया कि 9 जून 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर मिथिलेश ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, जबकि स्थानीय विधायक ने इस अवसर पर कोई श्रद्धांजलि नहीं दी। वहीं झामुमो ने स्थानीय विधायक के हाल ही में मीडिया में दिए गए बयान कि वे झामुमो नेताओं को पलामू में घुसने नहीं देंगे।

इस पर कड़ा जवाब देते हुए कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता विधायक पर भारी पड़ेगा। झामुमो ने स्पष्ट किया कि वह विकास और जनता के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। यदि स्थानीय विधायक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हैं और जनविरोधी कार्यों के खिलाफ सबूत पेश करते हैं, तो झामुमो उनका साथ खड़ा रहेगा।

ये रहे उपस्थित :- 

मौके पर जिला सचिव मोहम्मद शरीफ अंसारी, तनवीर आलम खान, मनोज ठाकुर, राजकिशोर यादव, ताहिर अंसारी, श्रवण कुमार सिंह उर्फ संजय छोटू, शांति देवी, रेखा चौबे, अराधना सिंह, अंजली देवी, दीपमाला, बिरेंद्र प्रसाद, प्रकाश चंद्र पाठक, मनोज कुमार तिवारी, रामचंद्र राम, सुनिल कुमार गौतम, अखिलेश कुमार जायसवाल सहित कई नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *