लाइव पलामू न्यूज/हजारीबाग: पत्नी की हत्या मामले में गिरफ्तार जिले के तत्कालीन एसडीओ को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि रविवार की शाम ही हजारीबाग सदर के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को रांची से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें हजारीबाग कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में जांच के लिए ले जाया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेज दिया गया।

सिक्के के दूसरे पहलू को देखा ही नहीं गया: अशोक कुमार 

जेल जाने से पहले उन्होंने पहली बार कहा कि अभी तक मामले में सिक्के के दूसरे पहलू को नहीं देखा गया है। हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। पहले पहलू पर बहुत ज्यादा दुष्प्रचार किया गया।

बताते चलें कि इससे पहले 31 जनवरी को हजारीबाग व्यवहार न्यायालय ने अशोक कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयासरत थी।

बता दें कि हजारीबाग पुलिस पहले ही मामले में कोर्ट में डायरी जमा कर चुकी है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रात में चरही गेस्टहाउस में रखा गया। तत्पश्चात सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *