HAZARIBAGH : हजारीबाग जिले चौपारण थाना क्षेत्र के Danuva Valley अज्ञात कंटेनर और कार की टक्कर में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

दनुआ घाटी के लिए वरदान साबित हो रहा है 1033 एंबुलेंस
एक ज़माना था जब इसे दनुआ घाटी को झारखंड की सुंदरियों में शुमार किया जाता था। घुमावदार पहाड़, हरियाली की बाहें और चुप्पी ओढ़े हुये रास्ते। मगर आज? अब इसे लोग ‘दानव घाटी’ कहते हैं जहां हर मोड़ पर एक हादसा सांसें रोक कर खड़ा रहता है। वहीं कोई किसी की आख़िरी सुबह बन जाती है।