लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: मंगलवार को गंगा अस्पताल के चेयरमैन संजीव तिवारी के पूज्य पिता कामेश्वर तिवारी की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजीव रंजन तिवारी ने फीता काटकर किया।

इस शिविर में सैकड़ों मरीजों का निःशुल्क इलाज और जांच की गई। मौके पर विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। जिनमें
डॉ. सुबोध कुमार जनरल फिजिशियन, डॉ. अमिता कुमारी गायनेकोलॉजिस्ट,डॉ. अजय कुमार जनरल सर्जन, डॉ. पी. मेहता ऑर्थोपेडिक हड्डी रोग विशेषज्ञ का नाम शामिल है।
इस दौरान गंगा अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। मौके पर पप्पू साहू, संजय तिवारी समेत अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थें।