मेदिनीनगर : नि:संतान दंपतियों के लिए राहतभरी पहल की जा रही है। शहर के पांकी रोड स्थित आशी केयर अस्पताल में 11 अगस्त, सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:संतान दंपतियों हेतु नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।अस्पताल के निदेशक मनीष तिवारी ने बताया कि इस शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ दंपतियों को उपचार संबंधी मार्गदर्शन देंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसे दंपति, जो लंबे समय से संतान सुख के लिए प्रयासरत हैं और कई असफल प्रयासों के बाद निराश हो चुके हैं, वे भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने अपील की कि दंपति अपने सभी पूर्व जांच व उपचार संबंधी रिपोर्ट साथ लेकर शिविर में पहुंचे, ताकि उन्हें सही परामर्श दिया जा सके।