Free heart disease consultation and checkup camp : पांकी रोड़ स्थित आशी केयर अस्पताल में 12 अप्रैल, शनिवार को नि:शुल्क हृदय रोग परामर्श व जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डीएम कार्डियो डॉ पंकज प्रभात दोपहर 3.30 बजे से संध्या 7 बजे तक जरूरतमंद रोगियों की जांच करेंगे। पलामू प्रमंडल सहित अन्य जगहों के भी रोगी नि:शुल्क जांच करा सकेंगे।

उक्त जानकारी अस्पताल के निदेशक मनीष तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति को हर्ट अटैक, हर्ट फेलियर,
वाल्व की समस्या, हृदय में छेद, सीने में दर्द, सीने में भारीपन, सीढ़ी चढ़ने या चलने मात्र से सांस फूलने, चक्कर, बेहोशी, धड़कन तेज होने या फिर जल्दी थकान होने से संबंधित समस्या है तो ख्याति प्राप्त हृदय रोग चिकित्सक डा. पंकज प्रभात से एक बार जरूर जांच कराएं।
उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आकर निशुल्क शिविर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा मौक़ा बार -बार नहीं मिलता है। आशी केयर अस्पताल ने फिर से जनसेवा की भावना के उद्देश्य नि:शुल्क परामर्श व जांच शिविर लगाया है। शिविर में जरूरतमंदों को इसीजी, ईको भी निशुल्क किया जाएगा।
ज्यादा से ज्यादा लोग स्वास्थ्य लाभ ले सकें व अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। कोई गंभीर बीमारी न हो उससे पहले ही उसका समुचित इलाज हो सके। अस्पताल के उप निदेशक अमितेश पाण्डेय ने कहा जरूरतमंदों व निर्धनों के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस तरह के शिविर लगाए जाते हैं। उन्होंने मोबाइल नं 9060604072 पर संपर्क कर पंजीयन करने की अपील किया है।