लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए, आशी केयर हॉस्पिटल द्वारा शनिवार को निशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हॉस्पिटल परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में मरीजों ने भाग लिया और हृदय रोग विशेष डॉ. पंकज प्रभात से मुफ्त में परामर्श प्राप्त किया।

शिविर के दौरान ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट जैसी आवश्यक जांचें भी नि:शुल्क की गईं। इस संबंध में हॉस्पिटल निदेशक मनीष तिवारी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना और समय रहते इलाज के लिए प्रेरित करना है।

आधुनिक जीवनशैली बन रही हृदय रोग कारण :- 

हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज प्रभात ने बताया कि आजकल की जीवनशैली के कारण हृदय रोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, और समय पर जांच तथा परामर्श से इनका इलाज संभव है। आशी केयर हॉस्पिटल भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक सेवा कार्यों का आयोजन करता रहेगा।

वहीं इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पलामू एससी कुंदन कुमार, विशिष्ट अतिथि सदर सीओ अमरदीप बल्होत्रा, मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं अस्पताल के निदेशक मनीष तिवारी ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *