CRIME NEWS/रांची : विगत रात्रि राजधानी रांची में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। जहां उन्होंने बीआईटी मेसरा के दो पेट्रोल पंप के अलावा टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र स्थित गेल सीएनजी पंप पर भी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पांच की संख्या में डकैत गेल सीएनजी पंप पर पहुंचे और बारह हजार रुपए लेकर फरार हो गये।

यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात गेल सीएनजी पंप पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में पांच लोग घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं। पुलिस अपराधियों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।