लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: झारखण्ड हाईकोर्ट के निर्देशानुसार IG रजिस्ट्रार ने गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव(पंकज) व झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव को नोटिस जारी कर आगामी 7 अक्टूबर को सुनवाई के लिए उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। वहीं वांछित अभिलेखों के साथ 12 बजे तक दोनों पक्षों को निबंधक महानिरीक्षक के कार्यालय में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। वहीं अनुपस्थित रहने पर एकतरफा कार्रवाई की बात कही गई है।
क्या है मामला:-
दरअसल, दिसंबर 2021 में झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव ने पत्र लिखकर गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के तत्कालीन सचिव पंकज के काम करने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद नियमों को ताक पर रखते हुए सचिव को हटाए बिना पूरी कमिटी बदलकर नयी कमिटी गठित कर दी गई। जिसके खिलाफ पंकज ने WP(C)7147/2023 दायर किया था। जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने IG रजिस्ट्रार को 4 सप्ताह में कार्रवाई का निर्देश दिया था।