प्रधान सचिव करेंगे संवाद तथा योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा

गढ़वा : 22 अगस्त को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा क्षेत्र भ्रमण के तहत गढ़वा आएंगे। इस दौरान वे जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-2 अंतर्गत संचालित की जा रही गतिविधियों पर जलसहिया, मुखियागणों तथा पंचायत सचिव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ संवाद करेंगे।

साथ ही पेयजलापूर्ति योजनाओं एवं ओडिएफ प्लस की प्रगति की पंचायतवार एवं प्रखंडवार समीक्षा करेंगे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड के प्रधान सचिव के आगमन को लेकर गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा हेतु आवश्यक तैयारी करते हुए बैठक में उपस्थित होने एवं सभी संबंधित प्रतिभागियों को संवाद कार्यक्रम में भाग लेने हेतु निर्देशित किया।

गढ़वा जिला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड के प्रधान सचिव के आगमन, संवाद कार्यक्रम एवं समीक्षा बैठक के मद्देनजर उपायुक्त का शुक्रवार को निर्धारित साप्ताहिक जनता दरबार तथा न्यायालयी कार्य को स्थगित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *