LIVE PALAMU NEWS DESK : मंगलवार को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे लोगों का लोकतंत्र के प्रति उत्साह झलक रहा था।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि शाम 5 बजे तक कुल 73.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि देर शाम तक यह प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है। मतदान कुल 300 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *