मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पाटन थाना क्षेत्र के उताकी निवासी बरन सिंह की 17 वर्षीय पुत्री सबिता का शव बुधवार की शाम करीब चार बजे घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया ।

वहीं इस घटना के बाद पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम सविता ने अपनी मां को खेत भेज दिया। जब मां खेत से वापस लौटी तो सविता को फांसी के फंदे से झूलता पाया।