बालिका गृह में बच्चियों के साथ यौन शोषण का मामला आया सामने, संचालक व महिला कर्मी पर है आरोप, गंभीर धाराओं में एफआईआर की तैयारी 

लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, बालिका गृह में नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद प्रशासन रेस हो गई है। इस मामले में बालिका गृह के एक संचालक और एक महिला कर्मी के खिलाफ पॉक्सो समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर की गई है। मामले में महिला पुलिस अधिकारी, पीड़ितों का बयान ले रही हैं।

क्या है मामला:-
दरअसल, मेदिनीनगर के सूदना में बालिका गृह का संचालन होता है। फिलहाल बालिका गृह में 28 बच्चियां हैं। शुक्रवार को कुछ मानवाधिकार कार्यकर्ता बालिका गृह गए थें। इसी दौरान यह मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि दो लड़कियों के साथ यौन शोषण की घटना हुई है। जहां एक लड़की ने बताया कि घटना उस वक्त घटी जब छठ एवं दीपावली के दौरान वे लोग संचालक के घर गए थें। वहीं दूसरी लड़की ने बताया कि उसके साथ गलत करने का प्रयास किया गया था।

इस पूरे मामले की जानकारी पलामू पुलिस को मिली थी। जिसके चलते एसएसपी आईपीएस राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस अधिकारियों की एक टीम बालिका गृह जांच के लिए पहुंची थी। इसी दौरान महिला पुलिस अधिकारियों के समक्ष पीड़ितों ने यौन शोषण की घटना के बारे में जानकारी दी है।

वहीं पूछताछ में यह भी बात निकाल कर सामने आई है कि कुछ लड़कियां बालिका गृह में 18 वर्ष से अधिक उम्र की भी हैं। जिनके समक्ष बालिका गृह से बाहर निकलने के लिए अधिकारियों को खुश करने की शर्त रखी गई है।‌ वहीं बालिका गृह की एक महिला कर्मी द्वारा लड़कियों के कुछ फोटो लेकर किसी को भेजने की भी खबर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *