लाइव पलामू न्यूज : जल्द ही लातेहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट को राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थलों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। राजगीर की तर्ज पर झारखंड की रानी के नाम से प्रसिद्ध नेतरहाट में ग्लास ब्रिज बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा नेतरहाट में सनराइज और सनसेट प्वाइंट से दृश्य को और विहंगम बनाने के लिए दोनों स्थलों को विकसित करने की भी योजना तैयार की जा रही है।

बताते चलें कि झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक नेतरहाट पहाड़ों के ऊपर बसा हुआ है। यह प्राकृतिक खूबसूरती से परिपूर्ण है। प्राकृतिक दृश्य को देखने के लिए प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। नेतरहाट को राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थलों की तर्ज पर विकसित करने के लिए झारखंड सरकार ने योजना बनाई है। जिसे अंतिम रूप देने के लिए झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री नेतरहाट का दौरा भी कर चुके हैं।

सनसेट प्वाइंट पर बनाया जाएगा ग्लास ब्रिज :

उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला पर्यटन पदाधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि पर्यटन मंत्री ने नेतरहाट में पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई योजनाएं तैयार की हैं। ‘लाइव पलामू न्यूज’ उन्होंने कहा कि सनसेट प्वाइंट पर ग्लास ब्रिज भी बनाया जाएगा। इससे नेतरहाट में पर्यटकों की संख्या में और अधिक वृद्धि होगी। जिला पर्यटन पदाधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि नेतरहाट का सनराइज और सनसेट काफी प्रसिद्ध है।

पार्क में बनाया गया है सनराइज वॉच टावर :- 

यहां आने वाले पर्यटक सनराइज और सनसेट का विहंगम दृश्य जरूर देखते हैं। कोयल व्यू प्वाइंट को सनराइज प्वाइंट के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां एक पार्क भी बनाया गया है। ‘लाइव पलामू न्यूज’ जहां सनराइज वॉच टावर का निर्माण किया गया है। यहां से सनराइज का दृश्य काफी खूबसूरत दिखाई देता है। जल्द ही यह पार्क पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। वहीं मैगनोलिया प्वाइंट को सनसेट प्वाइंट के रूप में भी जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *