लाइव पलामू न्यूज: मंगलवार की सुबह बॉलीवुड अभिनेता सह शिवसेना नेता गोविंदा को गोली लग गयी है. घायल अवस्था में एक्टर को आईसीयू में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त घटी जब गोविंदा सुबह करीब 4:45 बजे अपने जुहू स्थित आवास से निकलने वाले थे। वह कोलकाता के लिए फ्लाइट लेने वाले थे। बाहर जाने से पहले वो अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर चेक कर रहे थे। इसी दौरान गलती से रिवॉल्वर से गोली चल गयी और गोली उनके घुटनों के पास लग गयी।
आनन-फानन में उनको मुंबई के सीआरआईटीआई अस्पताल ले जाया गया। गोविंदा को आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। गोविंदा के घर गोली चलने की खबर पर पुलिस की टीम आनन-फानन में पहुंची।स्थिति का जायजा लेते हुए पुलिस ने गोविंदा के रिवॉल्वर को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में अभी तक गोविंदा और उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।