लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: मंगलवार को पांकी प्रखंड के गजबोर रोड स्थित जिओ ऑफिस के सामने चौरसिया काम्प्लेक्स में प्रखंड के सबसे बड़े फर्नीचर शोरूम (एम एस विनोद इंटरप्राइजेज) का भव्य शुभारंभ हुआ। जिसमें प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो लोगों की भीड़ उमड़ी।


इस दौरान एम एस विनोद इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर विनोद कुमार ने बताया कि इस शोरूम में आज के जमाने के नए एवं अत्याधुनिक फर्नीचर, आकर्षक रेंज में उपलब्ध है। शोरूम में लग्जरी बेड, दीवान, ड्रेसिंग टेबल ,सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, गद्दा सहित अन्य तरह के फर्नीचर उचित मूल्य पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि प्रखंड वासियों की आवश्यकताओं को देखते हुए इस शोरूम का उद्घाटन किया गया है।

जिससे यहां के लोगों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़े, उन्होंने प्रखंड वासियों से उक्त शोरूम में पधारने की अपील की है। वही उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने शोरूम के संचालक की जमकर सराहना की व कहा की इस प्रतिष्ठान का खुलना प्रखंड के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मौके पर मुखिया मुकेश सिंह, रीना देवी, चिंता देवी, समाजसेवी अरविंद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र पासवान, प्रमोद चौरसिया ,महाराज यादव, राहुल गुप्ता, रामविलास यादव, ज्ञानेश्वर यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थें।

रिपोर्ट: अनुज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *