GST INTELLIGENCE RAID : विगत 16 घंटे से चाईबासा के दो बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी जारी है। उक्त छापेमारी झारखंड खैनी’ ब्रांड के पार्टनर नितिन प्रकाश और पंकज चिरानिया के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। शुक्रवार को जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम छह गाड़ियों में सवार होकर आयी और दोनों कारोबारियों के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू की, जो आज शनिवार को भी जारी है।

बताया जा रहा है कि, नितिन प्रकाश के नीमडीह स्थित आवास और सदर बाजार के कार्यालय में छापेमारी की जा रही है। वहीं पंकज खिरवाल के यूरोपियन क्वार्टर स्थित घर पर तलाशी ली जा रही है। साथ ही झारखंड खैनी के एक एजेंट पिंटू अग्रवाल के आवास पर भी टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है।
प्राप्त सूचना अनुसार इन कारोबारियों का आदित्यपुर में एक राइस मिल, सत्तू और बेसन की फैक्ट्री भी है, जहां टीम दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।