GST SCAME : शनिवार को ED की टीम ने जीएसटी घोटाले के मास्टर माइंड शिव कुमार देवड़ा सहित तीन अन्य आरोपियों को ED कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि ED ने शिव कुकर देवड़ा, मोहित देवड़ा और अमित गुप्ता को शुक्रवार को कोलकाता से गिरफ़्तार किया था। मोहित देवड़ा, मास्टर माइंट का बेटा है।

जो कि अपने पिता और अमित गुप्ता के साथ जीएसटी घोटाले को अंजाम देने में शामिल है। शिव कुमार देवड़ा व उसके गिरोह के सदस्य अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर एक नाम की कंपनियों का अलग-अलग जीएसटी लेने में कामयाब होता रहा है।

बताते चलें कि ED को छापेमारी के दौरान मास्टर माइंड शिवकुमार देवड़ा और अमित गुप्ता के कोलकाता स्थित ठिकानों से गलत तरीके से आइटीसी का लाभ लेने से संबंधित दस्तावेज मिले। जिसकी जांच के दौरान पाया गया कि शिवकुमार देवड़ा का बेटा मोहित भी पिता के साथ मिल कर सामग्रियों की ख़रीद बिक्री से संबंधित फर्ज बिल बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *