सतबरवा (पलामू): मनिका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरिकृष्णा सिंह बुधवार को लोहड़ी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड प्रशासनिक सेवा में चयनित आशीष पाठक को उनके आवास पर जाकर बधाई दी। आशीष ने हाल ही में घोषित जेपीएससी परीक्षा में सफलता पाई है। हरिकृष्णा सिंह ने आशीष और उनकी माता सरिता देवी को मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतिभा कभी भी परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती। कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि इस बार के परिणामों में यह स्पष्ट हुआ है कि निचले तबके और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों ने भी अपनी मेहनत और काबिलियत से प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई है, जो समाज के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने आशा जताई कि आशीष की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और आने वाले समय में कई और बच्चे इसी तरह अपने सपनों को साकार करेंगे।