LIVE PALAMU NEWS DESK : अंततः पिछले 13 साल से कोमा में पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा का निधन हो गया। विगत रविवार को हरीश को सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की इजाजत मिलने के बाद दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनकी इच्छामृत्यु की प्रक्रिया पूरी की गई।

बताते चलें कि करीब 13 साल पहले हरीश चंडीगढ़ में अपने पीजी के चौथे फ्लोर से गिर गए थे, जिसके बाद से ही वह कोमा में थे। उनके ठीक होने की उम्मीदें न होने के बाद परिवार ने सुप्रीम कोर्ट से हरीश के लिए इच्छामृत्यु की मांग की थी और अंत में उन्हें 13 साल के दर्द से मुक्ति मिल गई।
हरीश का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा अथवा गाजियाबाद में, अभी परिवार की तरफ से इस संबंध में
कोई जानकारी नहीं दी गई है।
हिमाचल के निवासी थें हरीश :
बता दें कि मूल से रूप से हिमाचल प्रदेश के निवासी हरीश का परिवार बाद में उनके दिल्ली शिफ्ट हो गया था। हरीश के इलाज के लिए उनके पिता ने दिल्ली का अपना घर बेच दिया और पूरा परिवार गाजियाबाद में एक छोटे से फ्लैट में आकर रहने लगा था। उल्लेखनीय है कि हरीश भारत में इच्छामृत्यु पाने वाले पहले व्यक्ति हैं।