लाइव पलामू न्यूज: ‘हैरी पॉटर’ और ‘डाउंटन एबे’ में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाने वालीं एक्ट्रेस डेम मैगी स्मिथ का 89 वर्ष में निधन हो गया है। इसकी पुष्टि करते हुए उनके बेटों टोबी स्टीफेंस और क्रिस लार्किन ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘हमें बहुत दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि डेम मैगी स्मिथ का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह (27 सितंबर) अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो एक बहुत ही निजी व्यक्ति थीं और उनके अंतिम समय में उनके दोस्त और परिवार मौजूद था। उल्लेखनीय है कि स्मिथ ब्रिटिश मंच और सिनेमा की एक महान हस्ती रह चुकीं हैं। उन्होंने अपने करियर में दो ऑस्कर पुरस्कार जीते थें। अपने पीछे वे दो बेटों और पांच पोते-पोतियों को छोड़ गईं।