लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, रंका पंचायत की मुखिया सविता देवी (35वर्ष) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि गढ़वा निवासी राजेश कुमार मद्धेशिया की पत्नी सविता कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। इसी क्रम में शनिवार को इलाज के लिए वह मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल गई थीं।

इलाज के बाद शाम को घर लौटने के कुछ देर बाद, उनके परिजनों ने उनका कमरा अंदर से बंद पाया। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि सविता फांसी के फंदे से झूल रही थीं। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर रंका स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *