लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कई पदों पर नियुक्ति के लिए बंपर बहाली निकाली है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है। इससे संबंधित सूचना पलामू एनआईसी के वेबसाइट पर अपलोड है। विभिन्न कैटेगरी में 109 पदों के लिए विभाग ने बहाली निकाली है जो कि संविदा पर आधारित है और एक वर्ष के लिए निर्धारित हैं। कार्य के मूल्यांकन के आधार पर संविदा बढ़ायी जा सकती है।

स्वास्थ्य विभाग में निकाली गई भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। जिसमें 60 अंक शैक्षणिक योग्यता के जबकि 40 अंक लिखित परीक्षा के मिलेंगे। अभ्यर्थियों के चयन के लिए आरक्षण के बिंदु भी निर्धारित है। आवेदन निबंधित डाक या स्पीड पोस्ट से भेजा जा सकता है।
इन पोस्ट के लिए निकली है बहाली:-
एएनएम आरसीएच 04, एएनएम एमटीसी 02, एएनएम आरबीएसके 03, एएनएम एनयूएचएम 24, स्टाफ नर्स आरसीएच 37, स्टाफ नर्स आरबीएसके 01, स्टाफ एसएनसीयू 06, स्टाफ नर्स एनयूएचएम 07, स्टाफ नर्स एपीसीडीएस 01, ब्लॉक डाटा मैनेजर आरसीएच 01, लैब टेक्नीशियन एनयूएचएम 03, न्यूट्रीशन काउंसलर 01, काउंसलर आरसीएच 01, आयुष फार्मासिस्ट 02, फार्मासिस्ट आरसीएच 01, फार्मासिस्ट आरबीएसके 05, फार्मासिस्ट एनटीईपी 01, फार्मासिस्ट एनयूएचएम 03, एक्स-रे टेक्निशियन 01, एसटीएलएस 01, मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर 01, डिस्ट्रिक्ट पब्लिक प्राइवेट मिक्स को-ऑर्डिनेटर 01, डाटा मैनेजर 01, काउंसलर 01