LIVE PALAMU NEWS DESK : सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में JSSC -CGL में कथित पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग के लिए दायर याचिका पर सुनवाई हुई।

राज्य सरकार, JSSC और वादियों एवं सफल अभ्यर्थियों की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। मंगलवार को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। हाईकोर्ट का फैसला क्या होगा यह जानना काफी दिलचस्प होगा। क्योंकि इस फ़ैसले पर हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य टिका हुआ है।

जहां वादियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार सिन्हा और हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने बहस की। वहीं JSSC की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल, राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन, अधिवक्ता पीयूष चित्रेश कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *