लाइव पलामू न्यूज: शुक्रवार को शेयर बाजार में फिर से बड़ी गिरावट देखी गई। जहां सेंसेक्स 1147 अंक टूटकर 80,142 के स्तर जबकि निफ्टी50 337 अंक टूटकर 24,211 पर है। वहीं Nifty Bank 600 अंक टूटकर 52600 लेवल पर कारोबार कर रहा है। इधर मिडकैप, स्मॉल कैप और अन्य इंडेक्स में भी तेज गिरावट जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति में कमी और वैश्विक संकेतों के कारण बाजार सकारात्मक हो सकते हैं।
BSE सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में से 26 शेयर गिरावट पर है, जबकि 4 शेयरों में मामूली तेजी देखी जा रही है। भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट करीब 1 फीसदी तक चढ़े हुए हैं। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट Tata Steel, JSW Steel और इंडसइंड बैंक में देखी जा रही है। इसके अलावा, हैवीवेट शेयरों में Reliance Industries के शेयर 1.33 फीसदी टूट चुके हैं।
एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और टाइटन जैसे शेयर भी 1 फीसदी गिर चुके हैं। शेयर बाजार में आज गिरावट की बड़ी वजह मुनाफावसूली रही है। इसके अलावा ग्लोबल संकेत भी अच्छे नहीं रहे हैं। कुछ हैवीवेट शेयर जैसे रिलायंस और टाइटन के शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हैं। इसके अलावा, HDFC बैंक के शेयर में भी दबाव बढ़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि वैश्विक बाजारों का हालिया प्रदर्शन अनुकूल नहीं रहा है। वॉल स्ट्रीट नकारात्मक क्षेत्र में समाप्त हुआ, डॉव जोन्स में 0.53 प्रतिशत की गिरावट आई और नैस्डैक 20,000 अंक से नीचे गिर गया। जिसका प्रभाव भी बाजार में देखने को मिला।