लाइव पलामू न्यूज: गुरुवार को हेमंत मंत्रिमंडल का गठन हो गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन के अशोक उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 11 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सबसे पहले राज्यपाल ने प्रोफेसर स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। वहीं मंत्री के रूप में राधाकृष्ण किशोर ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद दीपक बिरूआ, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, ङफीजुल हसन, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार और शिल्पी नेहा तिर्की ने मंत्री पद की शपथ ली।

इस बार मंत्रिमंडल में छह नए चेहरों को जगह दी गई है। जिसमें झामुमो के चमरा लिंडा, सुदिव्य सोनू और योगेंद्र प्रताप, कांग्रेस से शिल्पी नेहा तिर्की और राधा कृष्ण किशोर और राजद से गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव का नाम शामिल है। हेमंत कैबिनेट में संथाल परगना से चार विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। जिनमें मधुपुर से हफीजुल अंसारी, जामताड़ा से डॉ इरफान अंसारी, महगामा से दीपिका पांडेय सिंह और गोड्डा से संजय प्रसाद यादव शामिल हैं। वहीं पलामू प्रमंडल से कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर, कोल्हान से रामदास सोरेन और दीपक बिरूआ, दक्षिणी छोटानागपुर से दो और कोयलांचल से दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *