लाइव पलामू न्यूज/रांची: पांच दिसंबर यानी गुरुवार को हेमंत मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है। प्राप्त सूचना अनुसार इसी दिन दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह भी हो सकता है। दरअसल कांग्रेस की वजह से मंत्रीमंडल गठन में देरी होने की खबर सामने आ रही है। बताते चलें कि सोमवार की देर शाम कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल से भेंट कर पूरी जानकारी दी थी।

 

dedicated primer school sudna daltonganj

 

 

 

 

 

 

 

 

जिसमें मंत्री पद के लिए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन से भी आला नेताओं को अवगत कराया गया। कांग्रेस कोटे से चार विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण के लिए कांग्रेस ने सीएम हेमंत सोरेन को तिथि तय करने को कहा है। तिथि तय होने के बाद कांग्रेस मंत्री बनाए जाने वाले विधायकों की सूची सौंप देगी। वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा इस बात की भी है कि किसी सीनियर विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया तो उसे विधायक दल का नेता बनाया जा सकता है।

वहीं राजद से सुरेश पासवान का नाम आगे चल रहा है। हालांकि संजय यादव भी मंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा का विशेष सत्र नौ दिसंबर से शुरू होगा। जिसकी तैयारियों में सरकार जुट गई है। इसी सत्र के दौरान नए स्पीकर का भी चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *