लाइव पलामू न्यूज: गुरुवार को हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन की भी एकजुटता दिखी। शपथ ग्रहण से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन और मां रूपी सोरेन से आर्शीवाद लिया।

शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, रूपी सोरेन, तारिक अनवर, बीके हरि प्रसाद, सांसद पप्पू यादव, कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत, झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कर्माटक के डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार, माकपा माले के महासचिव दीरांकर भट्टाचार्य, राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण सहित कई नेता मौजूद थें।

Birla Open minds international school Daltonganj
Birla Open minds international school Daltonganj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *