लातेहार : निद्रा और महुआ मिलान स्टेशनों के बीच रेलवे पोल नंबर 173 के पास मालगाड़ी की चपेट में हाथियों का एक झुंड आ गया। जिससे एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद, हाथियों ने पूरे रेलवे ट्रैक को घेर लिया है, जिससे बरकाकाना- बरवाडीह सेक्शन पर रेल परिचालन पूरी तरह से बाधित है। घटना सोमवार रात की है।

दरअसल, लातेहार जिले के निंद्रा-महुआ मिलान गांव के आसपास जंगली हाथियों का झुंड अक्सर घूमता रहता है। इसी क्रम में सोमवार की रात हाथियों का झुंड रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान वहां से एक मालगाड़ी गुजरी जिसकी चपेट में आकर एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया और रेलवे ट्रैक पर ही बैठ गया। जिसके बाद दूसरे हाथी काफी आक्रोशित हो गए और रेलवे ट्रैक के आसपास ही जमे हुए हैं। रेलवे डिपार्टमेंट ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से
रेल परिचालन को रोक दिया है।

घटना के बाद हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के पास ही जमा हुआ है। इस कारण रेलवे परिचालन को रोका गया है। हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के पास ही है। इसलिए हाथी को कितनी चोट आयी है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

टोरी स्टेशन सुपरिटेंडेंट रंजीत कुमार

उल्लेखनीय है कि जिले में हाथियों के आतंक से लोग खासे परेशान हैं। लगभग 15 से 20 की संख्या में हाथी लगातार इस क्षेत्र में जमे हुए हैं। लोगों के घरों को हाथियों द्वारा नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ दिया जाए. परंतु वन विभाग लाख प्रयास के बाद भी हाथियों को इस इलाके से भगाने में असफल रहा है। इस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *