लाइव पलामू न्यूज़: हाईकोर्ट में शुक्रवार (20 सितंबर) को टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री सह कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम की बेल पर सुनवाई होगी। बता दें कि इससे पहले 9 अगस्त को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने आलमगीर आलम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने बेल के लिए हाईकोर्ट का रुख किया।

बताते चलें कि 15 मई को ED ने पूछताछ के बाद आलम को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस मामले में ED राज्य के वरीय IAS अधिकारी मनीष रंजन से पूछताछ भी कर चुकी है। वहीं आलमगीर आलम के ओएसडी रहे संजीव लाल और उसके सहयोगी जहांगीर आलम को भी ईडी ने गिरफ़्तार किया है। उनके ठिकानों से एजेंसी ने 35 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद किये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *