CRIME NEWS/मेदिनीनगर : हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने पलामू में दबिश दी है। मामला हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है।आरोपी को शहर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे रिमांड पर हिमाचल ले जाया जा रहा है। मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के निवासी पति-पत्नी वहां काम करने गए थे। इसी दौरान युवक ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

हिमाचल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी पलामू में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर हिमाचल पुलिस की टीम पलामू पहुंची और शहर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *