लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर:  राजहरा कोलियरी में हिंद मजदूर सभा(HMS) झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह गढ़वा के पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह का स्वागत सह अभिनंदन समारोह पलामू जिला मजदूर नेता नितेश सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल जुलूस निकलते हुए फूल माला ढोल बजा के साथ कोलयरी मोड पर किया गया। राजहरा कोलियरी के प्रांगण में राजहरा एरिया सचिव कामाख्या नारायण पांडे के अध्यक्षता में हिंद मजदूर सभा का एक आम सभा किया गया।

जिसका संचालन राजहरा मजदूर नेता नीरज तिवारी उर्फ छोटू तिवारी ने किया। कार्यक्रम में पलामू मजदूर नेता नितेश सिंह व छोटू तिवारी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष के उपस्थिति में हिंद मजदूर सभा में शामिल हो गए। हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष गिरीनाथ सिंह ने कहा कि हिंद मजदूर सभा शुद्ध रूप से गैर राजनीतिक वह देश का बहुत पुराना मजदूर संगठन है इन्होंने हिंद मजदूर सभा का पलामू जिला संगठन विस्तार करने की बात कही।

राजहरा कोलयरी सहित कार्बन फेयर माइंस, हिंडालको, त्रिमूला, अरणया कोल माइंस के खुलने से पलामू में बेरोजगारी की समस्या दूर होगी परंतु इन कंपनी के दोहन व शोषण से आमजन, किसान, गरीब, वंचित को बचाने के लिए एक मजबूत व सशक्त यूनियन का होना बहुत आवश्यक है।

इस आम सभा में एचएमएस यूनिट सचिव विजय पांडे, सत्येंद्र पांडे, कामरेड संजय तिवारी ,नीतू सिंह, रविंद्र सिंह ,अजमल अंसारी, अजय राम ,राजा शर्मा ,लालजी राम, मिकी पाल ,आनंद चौहान, सूरज राम ,प्रदीप पासवान, राजेश गुप्ता, सोनू कुमार, अश्वनी मेहता, सलमान अंसारी, अनिकेत कुमार, उदय चौहान सहित सैकड़ो की संख्या में आम जन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *