LIVE PALAMU NEWS DESK : सोमवार, कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच बढ़ते संघर्ष ने शेयर बाजार में उथल पुथल मचा दी है। 2 मार्च 2026 (सुबह 9:24 बजे IST) सप्ताह की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर रही। सोमवार की शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 1,009.39 अंक (1.24%) की गिरावट के साथ 80,277.80 पर कारोबार करता दिखा। वहीं Nifty 50 भी 282.35 अंक (1.12%) लुढ़ककर 24,896.30 के स्तर पर आ गया।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते बारूदी तनाव ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती सैन्य तकरार अब एक बड़े युद्ध का रूप लेती दिख रही है, जिसमें करीब 10 देश प्रत्यक्ष/ अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हो चुके हैं। इस भू-राजनीतिक अस्थिरता का सीधा और घातक असर एनर्जी मार्केट पर पड़ा है।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को जैसे ही ग्लोबल मार्केट खुले, कच्चे तेल की कीमतों में आग लग गई। जहां ब्रेंट क्रूड ऑयल देखते ही देखते 10 फीसदी की छलांग लगाकर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार युद्ध की स्थिति और बिगड़ने पर तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होकर 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *